यूपीएससी में चयन पर शुभम रघुवंशी के घर लगा बधाईयो का तांता,ग्रामीणों में हर्ष की लहर

यूपीएससी में चयन पर शुभम रघुवंशी के घर लगा बधाईयो का तांता,ग्रामीणों में हर्ष की लहर
रिपोर्टर राजेश खडसे ,परिधि न्यूज मुलताई

हाल ही में जारी यूपीएससी परीक्षा परिणाम में ग्राम मोरखा ( मुल्ताई ) जिला बैतूल के शुभम रघुवंशी ने 556 वीं रेंक हासिल की है।शुभम रघुवंशी की कामयाबी पर उनके ग्रह ग्राम मोरखा में जश्न और हर्ष का माहौल बना हुआ है।शुभम को बधाईयो और शुभकामना देने वाले का तांता लगा हुआ है। शुभम के घर आज रामनवमी पर्व की भी धूम दिखाई दी,जहां भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर सरपंच बिहारे,उपसरपंच देवीसिंह,सहित पूरा ग्राम शुभम रघुवंशी के घर मौजूद रहा।सभी ने एक दूसरे को बधाई देकर कहा की शुभम ने ग्राम को गौरवान्वित ही किया है ।