Betul and MP Latest News

श्री विनायकम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

 

✓श्री विनायकम स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव
परिधि न्यूज बैतूल
जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों से सुसज्जित कार्यक्रम में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया।
उल्लेखनीय है कि जनवरी 2024 में अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद ये पहली राम नवमी है, जिसे पूरा देश संपूर्ण जनमानस सहित धूमधाम से मना रहा है।

श्री विनायकम स्कूल में भी ये पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम, श्री गणेश व मां सरस्वती जी के पूजन के साथ कार्यक्रम का पारंपरिक शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात, आरंभ हुआ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला, जहां बच्चों ने  श्रीराम स्तुति को भक्तिनृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। साथ ही साथ श्री राम जी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी गई।

इस अवसर पर आर्ट एंड क्राफ्ट विधा में बच्चो के द्वारा श्रीराम जी की आरती हेतु आकर्षक पूजा थालियां बनाई गई, जिनके विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा समस्त विद्यार्थियों को श्रीराम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं सभी विद्यार्थियों को श्रीराम जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.