मच्छी जोड़ पर टायर फटने से ट्रक पलटा चालक को आई चोट

मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
झल्लार थाना अंतर्गत परत वाडा मार्ग पर स्थित चंडी ढाबा से कुछ ही दूरी पर एक ट्रक का टायर अचानक फट गया जिससे ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। थाना प्रभारी झल्लार मनोज उईके ने बताया की टायर फटने की वजह से ट्रक संतुलन खोकर पलट गया जिसमे चालक को मामूली चोट आई है।मामले की जांच चल रही है