खेत बन जायेंगे तालाब: फोरलेन पर बंसल कंपनी का ड्रेनेज सिस्टम बढ़ाएगा किसानों की परेशानी
खेत बन जायेंगे तालाब: फोरलेन पर बंसल कंपनी का ड्रेनेज सिस्टम बढ़ाएगा किसानों की परेशानी
मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
बैतूल इंदौर नेशनल हाइवे 47 पर इन दिनों फोरलेन निर्माण करने वाली बंसल कंपनी के द्वारा वाटर पार्क के समीप नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है।जिसमे किसानों के खेतो की सुरक्षा के
विषय में घोर लापरवाही बरती जा रही है। किसान नंदन बघेल, बाबूराव मानकर ने बताया कि बंसल कंपनी के द्वारा सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के अलावा अब नालियों का जे सी बी मशीन से निर्माण किया जा रहा है।
इन नालियों के पानी निकासी का कोई रास्ता नही बनाए जाने से नालियों का पानी खेतो में भरा रहा है।अभी तो बरसात है नही लेकिन नालियों का पानी सीधे खेतो में जा रहा है और क्यों की पानी निकासी का रास्ता कंपनी ने बनाया नही है। अगर ऐसा ही रहा तो किसानों के खेत तालाब बन जायेगे।किसान नंदन बघेल बताते है वे खेत में वर्ष भर टमाटर की फसल लगाते है जिसमे एक एकड़ में साढ़े तीन लाख के टमाटर बेचते है।ऐसे ही बरसात की फसल सोयाबीन, मक्का की भी पानी भरे रहने से बुआई नही कर पाएंगे।किसानों ने जिला कलेक्टर से उचित कारवाई की मांग की है।