Betul and MP Latest News

कार ने बाइक को मारी टक्कर ,तीन घायल ,दो गंभीर बैतूल रेफर , चालक मौके से फरार 

कार ने बाइक को मारी टक्कर ,तीन घायल ,दो गंभीर बैतूल रेफर , चालक मौके से फरार 

रिपोर्टर / राजेश खडसे , परिधि न्यूज मुलताई

मुलताई नागपुर हाइवे पर एक कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे की बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए । तीनो को संजीवनी 108 से मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक 20 फुट दूर जाकर गिरी । हादसे में दो लोगो की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय बैतूल रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बरखेड पिपरिया निवासी धनराज रामजी उम्र 50 साल अपनी पत्नी ममता उम्र 40 साल और मां जया बाई डोंगरदिए उम्र 65 साल के साथ , पिपरिया से एनस बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे।तभी बैतूल से आ रही कार जो नागपुर जा रही थी। इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया है। मामला पुलिस ने विवेचना में ले लिया है ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.