Paridhi breaking बैतूल में 6 साल के बच्चे की बीयर की फूटी बॉटल से गला रेतकर निर्मम हत्या

बैतूल में 6 साल के बच्चे की बीयर की फूटी बॉटल से गला रेतकर निर्मम हत्या
गौरी पदम परिधि न्यूज बैतूल

जिला मुख्यालय पर काशी तालाब के पास खंडहरनुमा घर में एक छह साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शव परिवहन के लिए वाहन न मिलने पर पुलिस द्वारा ऑटो एम्बुुलेंस से शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी का नाम गणेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है। इस संबंध में गंज टीआई रविकांत डेहरिया ने हत्या की पुष्टि की है लेकिन बैतूल से बाहर होने की वजह से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दे पाये। विवेचना अधिकारी वंशज श्रीवास्तव से मामले की जांच कर रहे है। बच्चे का नाम शिवा बिहारे बताया जा रहा है। मौके पर फारेंसिक एवं डॉग स्क्वायर्ड ने भी जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार आरोपी को आसपास के लोगो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया।आरोपी गणेश हरदा निवासी बताया जा रहा है जो बैतूल में रहकर काम करता है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी और बच्चे की मां लंबे समय से परिचित है पिछले कुछ समय से दोनो के बीच मतभेद चल रहा था। आरोपी ने आज बच्चे को स्कूल से साथ लाया और उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बीयर की बॉटल से गला काटा
सदर क्षेत्र में किश्चयन कॉलोनी के पास एक खंडहर नुमा घर में बालक की हत्या की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीयर की फूटी बॉटल से बच्चे का गला रेतकर हत्या की गई। बच्चे के साथ स्कूल बेग भी है। निर्मम हत्या के पीछे का सच पुलिस की जांच-पड़ताल से सामने आएगा।
फिलहाल बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा संचालित ऑटो एम्बुलेंस योजना से जुड़े ऑटो एम्बुलेंस चालक शेख आसिफ की मदद से बच्चे का शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।