Betul and MP Latest News

अवैध रूप से रेत परिवहन करते खंडवा का डंफर जब्त

अवैध रूप से रेत परिवहन करते खंडवा का डंफर जब्त

परिधि न्यूज बैतूल/खेड़ीसावलीगढ़ 
आज सुबह चिचोली पुलिस ने  चुनाहजूरी फोफ्ल्या मोरंड नदी खदान से अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे डंफर क्रमांक आर जे ०९ जी डी ९१९५ को भारी मशक्कत के बाद पकड़ कर खेड़ी पुलिस चौकी लाया गया।

इस बीच काफी हंगामा भी हुआ लेकिन गैरकानूनी ढंग से रेता परिवहन कर रहे डंफर को चिचोली पुलिस ने पकड़कर खेड़ी चौकी में खड़ा करवाया गया। जानकारी के अनुसार अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था जो खंडवा का है। रॉयल्टी न होने पर यह कारवाई की गई। जिस तरह डंफर से  रेत का दिन दहाड़े अवैध परिवहन  किया जा रहा है इससे कयास लगाए जा रहे है की अवैध कारनामे को अंजाम देने में विभाग के नुमाइंदों की भी मिली भगत है।

इनका कहना…

चिचोली पुलिस ने यह कारवाई की है। डंफर खेड़ी चौकी में खड़ा करवाया गया है। रॉयल्टी नही थी और डंफर खंडवा का है।

बी के नागवंशी, खनिज इंस्पेक्टर बैतूल

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.