खेड़ीसावलीगढ़ ग्राम पंचायत में वार्डो की दुर्दशा पानी निकासी,नही बदबू से परेशान ग्रामीण

✓खेड़ीसावलीगढ़ ग्राम पंचायत में वार्डो की दुर्दशा पानी निकासी,नही बदबू से परेशान ग्रामीण
मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्रामपंचायत खेड़ी सावलीगढ़ में आबादी क्षेत्र में नालियों की सफाई नही करने से ग्रामीण परेशान है।वार्ड क्रमांक 4 सरदार पटेल वार्ड की सड़को पर रुके हुए नालियों के पानी से वार्ड के लोग खासे परेशान है। वार्ड के विजयेंद्र ठाकुर ने बताया की इस वार्ड की नाली सफाई की ओर ग्राम पंचायत का ध्यान नही है अमूमन यही स्थिति ग्राम के अन्य वार्डो की भी है। हालाकि ग्राम पंचायत को भी इसकी जानकारी है लेकिन सफाई कर्मचारी नही होने से यह स्थिति बनी है। ग्राम पंचायत के सचिव धनवान सिंह रघुवंशी ने बताया कि नालियों की सफाई और जल निकासी के लिए उन्होंने ठेका दे दिया है। आबादी में नालियों की सफाई शीघ्र शुरू हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है सफाई कर्मचारी मोहन सफाई करता था लेकिन वह ग्राम पंचायत और गांव वालो की भी नही सुनता। कर्मचारी द्वारा दुकानदारों, बस स्टेंड और साप्ताहिक बाजार में नियम विरुद्ध वसूली की जा रही है। ग्रामीणों ने सफाईकर्मी को हटाने की भी मांग की है।