Betul and MP Latest News

नपा अध्यक्ष की पहल पर ताप्ती वार्ड से होकर जाने वाले नाले की सफाई 

✓नपा अध्यक्ष की पहल पर ताप्ती वार्ड से होकर जाने वाले नाले की सफाई 

रिपोर्टर /राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई

मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर द्वारा दो दिन पूर्व ताप्ती वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड की समस्या सुनने के लिए भ्रमण किया था। इस दौरान वार्ड वासियों ने नपा अध्यक्ष को वार्ड की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया, जिसमें ताप्ती वार्ड से होकर जाने वाले नाले की सफाई, नाली की साफ सफाई और स्ट्रीट पोल पर लाइट बंद होने की समस्या भी शामिल थी। नपा अध्यक्ष ने वार्ड वासियों की समस्या को सुनकर इस बात की जानकारी से नपा कर्मचारी और अधिकारियों को अवगत कराया। नपा अध्यक्ष की पहल पर कल चार स्ट्रीट पोल पर लाइट लगाए गए और आज ताप्ती वार्ड से होकर जाने वाले नाले की साफ सफाई कराई गई। इस दौरान वार्ड के निवासी भाजपा कार्यकर्ता राघवेंद्र रघुवंशी, भूषण चौधरी, दीपक पवार और पटेल वार्ड से भाजपा कार्यकर्ता अभिषेक खंडेलवाल, धर्मेंद्र नरवरे, विक्रम रघुवंशी द्वारा नपा कर्मचारियों को वार्ड की समस्याओं की जानकारी दी

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.