ग्रामीण मंडल ने मनाई बाबा साहेब अबेडकर की 133वी जयंती

✓ग्रामीण मंडल ने मनाई बाबा साहेब अबेडकर की 133वी जयंती
मनोहर अग्रवाल खेड़ी सांवलीगढ़
भाजपा ग्रामीण मंडल ने स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में आज बाबा साहेब अंबेडकर की 133वी जयंती मनाई गई इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल इकाई के रूपेश अग्रवाल, बलदेव दवडे, बंटी राने के द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और केवल
सिंह ठाकुर, कमल मालवी ने बाबा साहब आंबडेकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि
बाबा साहेब का जन्म दिन 14अप्रैल को पर्व के रूप में समूचे देश में मनाया जाता है इस दिन को समानता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्योंकि उन्होंने जीवन भर समानता के लिए संघर्ष किया। इसलिए बाबा साहेब को विश्व भर में उनके मानव अधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते है। बाबा साहेब की प्रथम जयंती अप्रैल 1928 को पुणे नगर में मनाई गई। इस कार्यक्रम में कमल मालवी जुबेर पटेल केवल सिंह ठाकुर,कमलेश पारखे, दीनदयाल घंघारे,दिलीप राठौर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।