Betul and MP Latest News

कोई घोड़ाडोंगरी परिषद को बताएं कि  बदल गई है मतदान की तारीख

✓कोई घोड़ाडोंगरी परिषद को बताएं कि  बदल गई है मतदान की तारीख
परिधि न्यूज घोड़ाडोंगरी
बैतूल-हरदा-हरसूद लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाली मतदान की तारीख बदल गई है अब यह मतदान की प्रक्रिया 5 मई को होना है। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। विगत 10 अप्रैल को बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का आकस्मिक निधन होने के बाद मतदान की तारीखों में फेरबदल का ऐलान किया गया, लेकिन घोड़ाडोंगरी नगर परिषद द्वारा अभी भी स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने किए जा रहे प्रचार-प्रसार के होर्डिंग्स नहीं बदले है। इन होर्डिंग्स पर अभी भी 26 अप्रैल को ही मतदान की जानकारी से मतदाता भ्रमित हो सकते है। लोकसभा चुनाव को लेकर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के होर्डिग्स चार दिन बाद भी नहीं बदले गए है। ऐसा ही एक होर्डिंग फारेस्ट नाके के पास पुलिस चौकी के साईड में लगा हुआ है लेकिन जिम्मेदार अब तक नींद में है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.