Betul and MP Latest News

बैतूल लोकसभा के लिए चुनाव स्थगित, चुनाव आयोग के निर्देश के बाद की जायेगी आगे की प्रक्रिया

बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद निर्वाचन अधिकारी ने की मतदान स्थगन की घोषणा

 

लोकसभा निर्वाचन 2024:
✓26 अप्रैल को बैतूल संसदीय क्षेत्र में होने वाला मतदान स्थगित: जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सूर्यवंशी

✓बसपा प्रत्याशी  अशोक भलावी की हृदयाघात से मृत्यु

परिधि न्यूज बैतूल

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अनुक्रम में संसदीय क्षेत्र बैतूल-29 के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का 9 अप्रैल 2024 को हृदयाघात से मृत्यु हो जाने के कारण 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान को आगामी आदेश दिनांक के लिए स्थगित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इस आशय का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री भलावी की मृत्यु की पुष्टि के पश्चात लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के प्रावधान के अनुसार 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान को स्थगित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग से समुचित निर्देश प्राप्त होने पर लोकसभा निर्वाचन क्रमांक 29 बैतूल की निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा।

You might also like

Comments are closed.