बसपा के लोकसभा प्रत्याशी अशोक भलावी का हार्ट अटैक से निधन
परिधि न्यूज बैतूल

पूर्व जनपद सदस्य एवं लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा के प्रत्याशी अशोक पिता मोतीराम भलावी निवासी सोहागपुर सापना का अचानक दिल का दौरा पड़ने से 9 अप्रैल को निधन हो गया है। श्री भलावी लंबे समय से समाज और राष्ट्र सेवा एव राजनीति में सक्रिय थे।वर्तमान में बैतूल हरदा हरसूद लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी के रूप में चुनावी समर में थे। श्री भलावी के निधन से बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों में भी शोक व्याप्त है। श्री भलावी का दाह संस्कार कल 10 अप्रैल 2024 को सोहागपुर में सुबह 11:00 बजे किया जावेगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री भलावी को परिजन लश्करे हॉस्पिटल शाम 4 बजकर 16 मिनट पर लेकर पहुंचे थे जहा डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उन्हें घर जाते समय रास्ते में अटैक आया और अस्पताल लाते समय रास्ते में निधन हो गया। परिधि परिवार की ओर से श्रद्धांजली।