Betul and MP Latest News

आदिवासी परिवार के भूमि पर कब्जा कर मकान बना रहे दबंग, झल्लार थाने में नही ली रिपोर्ट, एसपी से शिकायत

✓आदिवासी परिवार के भूमि पर कब्जा कर मकान बना रहे दबंग, झल्लार थाने में नही ली रिपोर्ट, एसपी से शिकायत

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

झल्लार थाने के केरपानी में एक आदिवासी परिवार की जमीन पर गांव के दबंग द्वारा कब्जा कर मकान बनाने रातों रात नीव का भी निर्माण कर लिया गया।पीड़ित परिवार जब झल्लार थाने पहुंचा तो शिकायत लेने से मना कर दिया ऐसे में पीड़ित परिवार ने एसपी से बैतूल पहुंचकर शिकायत की है।

केरपानी निवासी आदिवासी शिवदीन एवं कमलेश लोखंडे ने बताया कि ग्राम के अरुण एवम आशीष सोलंकी के द्वारा उनके मकान के पास खाली पड़ी निजी भूमि जिसका आवासीय पट्टा भी है  पर रातों रात कब्जा किया जा रहा है। दबंगों ने जमीन कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण भी शुरू कर दिया।पीड़ित परिवार ने दबंगों पर कारवाई कर जमीन मुक्त कराने की मांग एस पी से की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.