Betul and MP Latest News

आंगनबाड़ियो  में नही पहुंच रहा पोषण आहार बच्चो की सेहत से  खिलवाड़

✓आंगनबाड़ियो  में नही पहुंच रहा पोषण आहार बच्चो की सेहत से  खिलवाड़

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़
समेकेतिक महिला बाल विकास परियोजना के माध्यम से आंगनबाड़ियो में कुपोषित बच्चों, धात्री गर्भवती माताओं, किशोरी बालिकाओं को प्रोटीन कैलोरी युक्त पोषण आहार के पैकेट आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जाते है।लेकिन विगत एक पखवाड़े से बैतूल विकासखंड की
जिला मुख्यालय के समीपी आंगनबाड़ियो में पोषण आहार टी एच आर वितरित नहीं हो रहा है।बताया जाता है कि कम वजन वाले बच्चों एवम पोषण आहार के लिए निर्धारित महिलाओ को कैलोरी युक्त इस पोषण आहार से वंचित नही रखा जाना चाहिए। ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ में भी में सत्तू पोषण आहार नही मिल रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि अचानक बंद हुए इस पोषण आहार को तत्काल आंगनबाड़ियो को मुहैया कराना चाहिए इस विषय में महिला बालविकास विभाग की सुपरवाईजर श्वेता शुक्ला से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया इस महीने में पोषण आहार के पैकेट समय पर नही आए है।शीघ्र ही पोषण आहार आंगनबाड़ियो में पहुंच जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.