Betul and MP Latest News

हो सकता है हादसा खेड़ी के रिहायशी इलाके में इमली के पेड़ से 11 केवी के टकरा रहे तार 

✓हो सकता है हादसा खेड़ी के रिहायशी इलाके में इमली के पेड़ से 11 केवी के टकरा रहे तार 

मनोहर अग्रवाल खेड़ीसावलीगढ़
विकासखंड बैतूल की  ग्रामपंचायत
खेड़ीसावलीगढ़ में स्थानीय बस स्टेंड के पीछे रिहायशी इलाके में अग्रवाल कॉम्प्लेक्स के निकट गोठी कालोनी में एक इमली के पेड़ से बिलकुल सटे हुए इलेवन केवी बिजली की लाइन खतरे का संकेत है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है सुभाष गोठी ने बताया की इस विषय में विद्युत वितरण कंपनी को अवगत करा दिया गया बावजूद इसके खतरे का यह भय पेड़ की डालियों को नही काटे जाने से बना हुआ है। कालोनी में आवासीय भूखंड लेने से लोग कतरा रहे है की यह खतरे का अंदेशा बना रहेगा वैसे भी इमली के पेड़ के करीब से गई इलेवन के वी की यह लाइन आम आदमी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है इस विषय में विद्युत वितरण कंपनी के जे नंदकिशोर राहंगडाले से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा यह जानकारी आपसे मिली है मैं
दिखवाता हूं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.