नाका नंबर एक पर हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन
देश में अमन चैन और शांति भाईचारे की मांगी गई दुआ

✓नाका नंबर एक पर हुआ रोजा इफ्तार का आयोजन
✓देश में अमन चैन और शांति भाईचारे की मांगी गई दुआ
✓बड़ी संख्या में शामिल हुए धर्मावलंबी
रिपोर्टर राजेश खडसे/परिधि न्यूज मुलताई

मुलताई / नगर के नाका नंबर एक पर रमजान माह के तीसरे असरे की 25 वी शब को मुस्लिम समुदाय के नौजवानों द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में शामिल हुए रोजेदारों ने अल्लाह से मुल्क में अमन चैन और शांति भाईचारे की दुआ मांगी।बताया जा रहा है कि नाका नंबर एक पर हर साल रमजान माह के मुबारक मौके पर रोजा इफ्तार आयोजित किया जाता है,जिसमे नाका नंबर एक के सभी नौजवान एकत्रित होकर रोजा इफ्तार का आयोजन करते हैं।समाजसेवी पाशा खान ने बताया कि हर साल रमजान माह के तीसरे असरे में नाका नंबर एक पर मिस्त्री लाइन में रोजा इफ्तार कराया जाता है,जिसमे बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल होते है।इस बार रोजा इफ्तार में वसीम अली,सज्जू मिस्त्री,अजहर भाई, सोहराब खान,शेख आशु, जिशान खान,सोमी खान,तन्नू मिस्त्री,मोहम्मद अहफाज,अनीश मिस्त्री, अफसर भाई बॉम्बे म्यूजिक,हसीब पेंटर,जफर मंसूरी,मकसूद मिस्त्री सहित तहरीम खान का अहम योगदान रहा।