Betul and MP Latest News

चलती ट्रेन से गिरे यात्री की जान बचाने आर पी एफ ने रुकवाई स्पेशल ट्रेन

✓चलती ट्रेन से गिरा यात्री,आमला आर पी एफ ने बचाई जान

✓स्पेशल ट्रेन रुकवाकर घायल को आमला लाया, अस्पताल में किया भर्ती 

मनोज विश्वकर्मा परिधि न्यूज आमला

ट्रेन नंबर 12791 दानापुर एक्सप्रेस से बीती रात एक यात्री के गिरनेंकी सूचना के बाद आमला आर पी एफ ने तत्परता से यात्री  को हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अंदर घुड़नखापा रेल्वे स्टेशन के पास बीती रात यात्री के ट्रेन से गिरने की सूचना  मिलने पर आरपीएफ आमला के निरीक्षक हरिमोहन निरंजन ,उप निरीक्षक शिवरामसिंह और सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ यादव ने रात्रि में ही तलाश कर घायल यात्री – ऋषि कुमार पिता अजित सिंह चौधरी उम्र 32 वर्ष पता- रोहतास बिहार को घुड़नखापा रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन को रुकवाकर उपचार हेतु आमला हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

आर पी एफ की सक्रियता और तत्परता से यात्री की जान बच गई । घायल के सहयात्री चन्द्रेश ने बताया कि वह सिकंदरा बाद में मजदूरी के लिए गए थे और वापस गांव जाते समय चलती ट्रेन के दरवाजे से उनका साथी गिर गया। आरपीएफ के अधिकारियों की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण उसके साथी की जान बच गई उन्होंने बताया कि अगर समय पर आरपीएफ के साहब द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसके साथी की जान बचना मुश्किल था।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.