Betul and MP Latest News

भाजपा के हुए 6 साल तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे सुनील शर्मा

सी एम की मौजूदगी में ली सदस्यता, कांग्रेस को बड़ा झटका

परिधि न्यूज बैतूल

कल तक कांग्रेस के कद्दावर नेता और 6 साल तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे सुनील गुड्डू शर्मा ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके के समर्थन में जन सभा को संबोधित करने बैतूल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में श्री शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ली। एक दिन पहले ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बैतूल में आयोजित सभा में वक्ताओं की सूची से नाम हटाएं जाने से नाराज होकर श्री शर्मा ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहर के पद से इस्तीफा दे दिया था और अगले ही दिन उन्होंने  भाजपा में शामिल होकर भाजपा के लिए हाथ लहरा दिया। उनका कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए सदमे से कम नही है वह भी तब जब लोक सभा चुनाव दहलीज पर है। आमला की कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक रही सुनीता बेले ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चौका दिया।वे सीएम के स्वागत के लिए हेलीपेड तक भी पहुंची थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.