88 वर्षीय बुजुर्ग को बेटे ने इतना पीटा की इलाज के दौरान थम गई सांसे, आरोपी गिरफ्तार

✓88 वर्षीय बुजुर्ग को बेटे ने इतना पीटा की इलाज के दौरान थम गई सांसे, आरोपी गिरफ्तार
राजेश खड़से परिधि न्यूज मुलताई
क्षेत्र के ग्राम सांडिया में कलयुगी बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की डंडे और लट्ठ से पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 2 अप्रैल की रात मृतक के छोटे बेटे की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची थी। घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल की रात बलीराम वागद्रे ने डायल 100 को कॉल पर सूचना दी की उनके 88 वर्षीय पिता मुंगस्या वागद्रे के साथ बड़े भाई गणेश वागद्रे द्वारा बेरहमी से मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को मुलताई अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी गणेश पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उसे गिरफ़्तार कर हवालात में बंद किया गया तथा गिरफ़्तारी की सूचना विधिवत परिवार जनों को दी गई थी। घटना के बाद देर रात मुंगस्या वागद्रे की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । पुलिस द्वारा इस मामले की जांच जारी है, विवेचना में आये तथ्यों के अनुसार प्रकरण में विधिवत अग्रिम कारवाही की जायेगी । पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।