Betul and MP Latest News

राष्ट्रीय हिन्दू सेना की सफलता: 62 गौवंश बचाए, तस्करों को पकड़ा

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, गौवंश को गौशाला पहुंचाया

✓राष्ट्रीय हिन्दू सेना की सफलता: 62 गौवंश बचाए, तस्करों को पकड़ा
✓पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, गौ को गौशाला पहुंचाया
परिधि न्यूज बैतूल

राष्ट्रीय हिन्दू सेना के सदस्यों ने गोवंश तस्करी को रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने गोवंश तस्करों के जाल से 62 गौवंश बचाए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने इस घटना को साझा करते हुए बताया कि सूचना मिली थी जिसमें एक ट्रक में बड़ी संख्या में गौवंश को बंद करके महाराष्ट्र के बीजापुर तक ले जाने की साजिश थी। ट्रक को पुलिस की सहायता से सोनाघाटी पर पकड़ा गया।

सभी गौवंश को माँ ताप्ती गौशाला भयावाडी में सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया। घायल गौवंश को तत्काल चिकित्सा सहायता भी प्रदान की गई। पवन मालवीय ने बताया कि संगठन को सूचना मिली थी कि लाल कलर के ट्रक में गौवंश भर कर महाराष्ट्र के कत्लखाने फ़ोरलेन होते हुए ले जा रहे थे। संगठन के सदस्यों ने फोरलेन पर गाड़ी आने का इंतज़ार किया। पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी और गाड़ी को पकड़ने की योजना बनाई।

ज़िला अध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि गो तस्करों ने गाड़ी के चारों और भूसों की बोरिया एवं त्रिपाल को बांध दिया था। डबल पार्टीशन में गौवंश क्रूरता पूर्वक रखे गए थे। मौके पर कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया, पाढर चौकी प्रभारी दिनेश उइके, एसआई नितिन उइके, एएसआई जगदीश रायकवार सहित पुलिस बल पहुच गया था। विभाग सह संयोजक अर्जुन चौहान ने बताया घायल गोवंश के उपचार के लिए डॉ.विनीत कुमार धुर्वे को गौशाला बुलवाकर गौवंश का उपचार भी करवाया गया। तस्करी को रोकने में तहसील सह गौरक्षा प्रमुख आशीष यादव, वरिष्ठ सहयोगी विकास अतुलकर, वरिष्ठ सहयोगी बन्टी यादव, वरिष्ठ सहयोगी विजय मौरे, बलराम घिघोडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.