शार्ट सर्किट से लगी आग 200 सिंचाई के पाइप सहित 3 बकरिया जलकर हुई खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

✓शार्ट सर्किट से लगी आग 200 सिंचाई के पाइप सहित 3 बकरिया जलकर हुई खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई
मुलताई विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सरई (दुनावा ) में एक किसान गणपति खापरे और उसके अन्य दो भाइयों के खेत में बने गाय के कोठे में आग लग गई । मवेशियों के इस कोठे में लगभग 12 भैसे , 35 बकरियां बंधी हुई थी । खेत में लगे बिजली के खंबे से शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने से हड़कंप मच गया।हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने समय रहते भैंस और बकरियों को कर बचा लिया लेकिन इस बीच 3 बकरिया जल कर मर गई ।

सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर फाइटर राहुल चंडालिया , गिरीश पिपले , विजय बड़घरे की सतर्कता और सूझ बूझ से 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । किसान को लगभग 2 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सूझ बूझ और सक्रियता से भी आग से सिंचाई उपकरण सहित पालतू पशुओं को भी बचा लिया गया है ।