Betul and MP Latest News

PARIDHI BREAKING:पेट्रोल पंप पर काम करने वाली सेल्स गर्ल को प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जलाया,आरोपी फरार

घटना के कुछ घंटे पहले दिखाया था चाकू, राजीनामा कर थाने से घर ले गई थी प्रेमिका

✓पेट्रोल पंप पर काम करने वाली सेल्स गर्ल को प्रेमी ने पेट्रोल डालकर जलाया,आरोपी फरार
✓घटना के कुछ घंटे पहले दिखाया था चाकू, राजीनामा कर थाने से घर ले गई थी प्रेमिका
गौरी बालापुरे पदम परिधि न्यूज बैतूल

जिले में सनसनीखेज अपराधो का सिलसिला थमता नजर नही आ रहा है। बीते दिनों आदिवासी युवकों के साथ मारपीट के दो मामलो की वजह से सुर्खियों में आए जिले में अब एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की रोंगटें खडे कर देने वाली घटना सामने आई है। युवती गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता आदिवासी युवती हमलापुर के पेट्रोल पंप पर सेल्स गर्ल का काम करती है और अपनी मां के साथ किराए के मकान में हमलापुर क्षेत्र में ही रहती है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी द्वारा युवती के प्रेमी द्वारा विवाह के लिए दबाव बनाया जा रहा था।मना करने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के कुछ घंटे पहले ही आरोपी ने प्रेमी को शराब के नशे में चाकू दिखाया था शिकायत पर आरोपी को गंज थाने ले जाया भी गया लेकिन माफी मांगने और दोबारा गलती न करने का भरोसा दिलाने पर युवती ने राजीनामा कर लिया।थाने में करीब 1 घंटे तक युवक को पुलिस ने रखा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः मलकापुर निवासी 22 वर्षीय आदिवासी युवती वर्तमान में हमलापुर में रह रही है। बीती रात 11 बजे अर्जुनगर निवासी आर्यन मालवीय ने युवती को पेट्रोल डालकर जला दिया।पीड़िता का आरोप है कि युवक विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था।सोमवार को युवक रात करीब 11 बजे घर आया और उसने गेट पर पेट्रोल छिड़क दिया। पेट्रोल की महक आने और युवती ने गेट खोला और मौका पाकर आरोपी आर्यन मालवीय ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में पीड़िता को रात में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां पीड़िता का उपचार जारी है।
लिव इन में रह रहे थे युवक युवती
पीड़िता एवं आरोपी युवक करीब 4- 5 साल से लिव इन रिलेशन में है। युवक का युवती के घर आना जाना लगा रहता है।जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़िता को अक्सर शराब पीकर परेशान करता था।बीती रात भी उसने युवती को चाकू दिखाकर विवाह के लिए दबाव बनाने प्रयास किया।शराब पीने की आदत के कारण युवती उससे विवाह करने राजी नही है। सोमवार शाम को चाकू दिखाकर डराने की शिकायत पर जब पुलिस उसे थाने लेकर गई तो उसने माफी मांग ली।माफी मांगने के कुछ घंटे बाद ही युवक ने घटना को अंजाम दे दिया और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

             इनका कहना …
आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का उपचार जिला अस्पताल में जारी है वह करीब 40 प्रतिशत जल गई है।धारा 307 और एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
रविकांत डेहरिया,गंज थाना प्रभारी 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.