डिवाइन स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव बच्चो का तिलक लगाकर किया स्वागत
✓डिवाइन स्कूल में मनाया प्रवेश उत्सव बच्चो का तिलक लगाकर किया स्वागत
परिधि न्यूज बैतूल बाजार
नगर के प्रथम अंग्रेजी माध्यम हायरसेकंडरी स्कूल डिवाइन इंग्लिश स्कूल बैतूल बाजार में नवीन सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बच्चो का तिलक लगाकर स्वागत किया। स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका लता पानकर ने अनुशासन और संस्कार को ध्यान में रखकर व्यवहार करने की बात कही। वाइस प्रिंसिपल शेफाली सिंह ने पिछली गलतियों से शिक्षा लेने की बात कही।

स्कूल संचालक शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय पवार ने कहा कि अनुशासन के बिना शिक्षा का कोई महत्व नही है। इस अवसर पर श्रीराम पवार, मुकेश विश्वकर्मा, पम्मी पवार, मोनाली पानकर, पूजा देशमुख, शारदा पवार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन नीतू ठेपे ने किया।