Betul and MP Latest News

कमाऊपूत-सलाहकार -गैरआदिवासी अधीक्षकों पर उपकृत सहायक आयुक्त

✓कमाऊपूत-सलाहकार- गैर आदिवासी अधीक्षकों पर उपकृत सहायक आयुक्त

✓इतने काबिल अधीक्षक की सौंप दी दो-दो छात्रावासों की जिम्मेदारी

परिधि ग्राउंड रिपोर्ट-12 

आदिम जाति कार्य विभाग बैतूल की कार्यशैली को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे है। अधीक्षकों की नियुक्ति में फर्जीवाड़ा न हो ऐसा हो ही नहीं सकता ऐसा जागरुक लोग कहते है। इस विभाग में वर्षों से जमे अधीक्षकों के कंधों पर ही सहायक आयुक्त कार्यालय का पूरा दारोमदार टिका हुआ है। चिचोली, भीमपुर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के नेतानुमा अधीक्षकों की बैठक आए दिन कार्यालयीन समय के बाद सहायक आयुक्त कार्यालय में लगती रहती है। ये वहीं अधीक्षक है जो सहायक आयुक्त के हाथ-पैर-दिमाग, कान और नाक है। इन्हीं के भरोसे उठापटक से लेकर तमाम तरह की रणनीति को अंजाम दिया जाता है, कोई सीट खाली हुई है तो वहां फिट करने के लिए नया अधीक्षक ढूंढने की जिम्मेदारी भी इन्हें ही सौंपी जाती है। सूत्र बताते है कि अधीक्षक बनने के लिए जो ज्यादा बोली लगाता है कुर्सी पर उसका अधिकार हो जाता है। सूत्र बताते है कि दरअसल आदिम जाति कार्य विभाग में सहायक आयुक्त का अतिरिक्त काम करने वाले अधीक्षकों को ईनाम स्वरुप दो-दो छात्रावासों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हैरत की बात यह है कि जिन्हें दो जनजातीय छात्रावास सौंपे गए है लगभग सभी के अधीक्षक गैर आदिवासी है। 

इन अधीक्षकों के पास ट्राइबल विभाग के छात्रावासें का डबल चार्ज 

विकासखंड बैतूल -अधीक्षक का नाम- पवन कुमार फाटे

1️⃣➡️आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास बैतूल

2️⃣➡️आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बैतूल 

विकासखंड चिचोली अधीक्षक का नाम- सचिन राय

1️⃣➡️ आदिवासी अंग्रेजी माध्यम माध्यमिक बालक अंग्रेजी आश्रमशाला चिचोली

2️⃣➡️आदिवासी विकासखंड स्तरीय सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास चिचोली 

आठवा की जिम्मेदारी पर दो छात्रावास
भीमपुर विकास खंड के ग्राम टिटवी की रहने वाली रूपवंती आठवा आदिम जाति कार्य विभाग के कन्या आश्रम दामजीपुरा एवं कस्तुरबा गांधी कन्या छात्रावास दामजीपुरा की जिम्मेदारी संभाले हुए है।

पति पत्नी की जोड़ी पर भी मेहरबान विभाग

➡️घोड़ाडोंगरी : यादव दम्पत्ति

घोड़ाडोंगरी विकासखंड में मदन यादव कुही के जूनियर आदिवासी बालक छात्रावास का संचालन कर रहे है वहीं उनकी पत्नी कृष्णा यादव घोड़ाडोंगरी विकास खंड के रानीपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास की अधीक्षक है जो जिला शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत संचालित है। 

➡️बैतूल:  राक्से दम्पत्ति

आदिम जाति कार्य विभाग द्वारा सीनियर अजा बालक छात्रावास की कमान कमलेश राक्से को सौंपी है वहीं उनकी पत्नी ललिता राक्से आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर बैतूल संभाल रही है। 

➡️फाटे दम्पत्ति पर दोनों विभाग की मेहरबानी 

इधर राजनीतिक रसूख रखने वाले पवन फाटे जिला मुख्यालय पर दो छात्रावासों के अधीक्षक है वही जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा सदर क्षेत्र में संचालित 100 सीटर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस कन्या छात्रावास की अधीक्षिका प्रीति फाटे करीब 12 वर्षों से अधीक्षक के पद पर ही है जो पवन फाटे की पत्नी है। आदिम जाति विभाग के अलावा जिला शिक्षा केन्द्र भी फाटे परिवार पर मेहरबान है। 

सहायक आयुक्त के चहेते गैर आदिवासी अधीक्षक 

सूत्र बताते है कि विभागीय मुद्दे तय करने हो, अधीक्षकों की विकासखंड के किसी छात्रावास में नियुक्ति करनी हो या फिर कोई अन्य समस्या आने पर सहायक आयुक्त के लिए वहीं अधीक्षक ढाल बनते है जिन्हें दो-दो छात्रावास सौंपे गए है। विकासखंडों में यही अधीक्षक बाकी अधीक्षकों के नेता भी है। वैसे तो आदिवासी छात्रावासों में आदिवासी अधीक्षक को ही प्राथमिकता दी जानी चाहिए, लेकिन यहां प्राथमिकता तो दूर गैर आदिवासी अधीक्षकों को बड़े, मलाईदार और मुख्यालय के छात्रावास सौंपे गए है। समय-समय पर इन अधीक्षकों की नेतागिरी भी सामने आती रही है। बहरहाल जिस तरह की व्यवस्था शिक्षकों की कमी बताकर सहायक आयुक्त विवेक पाण्डेय द्वारा की गई है उसमें सांठ-गांठ उजागर हो रही है। इसके अलावा भीमपुर में भारी जमीन प्राथमिक शााला में पदस्थ शिक्षक को 50 किमी दूर से भीमपुर अंग्रेजी आश्रम में अटैच किए जाने पर सवाल उठ रहे है।

जून में सब रिस्टेबल: कलेक्टर

छात्रावासों में डबल प्रभार, अतिरिक्त प्रभार और अन्य विषयों को लेकर सहायक आयुक्त से सूची मांगी गई है। जून में इस संबंध में विस्तार से समीक्षा की जाकर रिस्टेबल करेंगे।

 डॉ. सौरभ संजय सोनवणे

कलेक्टर बैतूल

You might also like
1 Comment
  1. सोहन लाल राठोर says

    AC sahb CM हेल्पलाइन में भी शिकायत क्रमांक 24063188 दिनांक 02/09/2026 का निराकरण नहीं किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.