बैतूल जिला पंचायत को 5 माह बाद मिले सीईओ गणेश कुमार जायसवाल संभालेंगे पदभार
बैतूल जिला पंचायत को 5 माह बाद मिले सीईओ गणेश कुमार जायसवाल संभालेंगे पदभार
परिधि न्यूज बैतूल

आखिर लंबे इंतजार के बाद बैतूल जिला पंचायत को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मिल गए।गणेश कुमार जायसवाल को बैतूल जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है।

श्री जायसवाल नवंबर 25 में नर्मदापुरम में उपायुक्त राजस्व के पद से स्थानांतरित होकर जनसंपर्क विभाग भोपाल में अपर संचालक की जिम्मेदारी निभा रहे थे।अब उन्हें जिला पंचायत बैतूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी के साथ लंबे समय से जिला पंचायत में सीईओ की रिक्त कुर्सी को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगा गया।