पूर्व सैनिक महिला संघ की अध्यक्ष बनी रेखा पवार
➡️हरियाली तीज और संघ के चुनाव का सफल आयोजन
परिधि न्यूज बैतूल

पूर्व सैनिक महिला संघ की महिलाओं द्वारा सावन की हरियाली तीज का आयोजन कुणाल रेस्टोरेंट में 4 अगस्त को किया गया।इस अवसर पर पूर्व सैनिक महिला संघ के नए अध्यक्ष का भी सर्व सम्मति से निर्विरोध चयन हुआ। सैनिक परिवार की सभी महिलाओं ने हरियाली तीज को उत्साह से मनाते हुए पूर्व सैनिक महिला संघ बैतूल का अध्यक्ष सर्वसम्मति से श्रीमती रेखा गजानन पवार को चुना और पूर्व अध्यक्ष कविता जगदीश साहू के सफल कार्यकाल की सराहना की।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

करीब आधा सैकड़ा सैनिक परिवारों की महिलाओं ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया।इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती निरबजीत कौर, श्रीमती नीलम पाठे एवं पत्रकार श्रीमती गौरी बालापुरे पदम मौजूद थी।सभी ने महिला संघ द्वारा किए जा रहे समाज और देश हितैषी कार्यों की सराहना करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रेखा पवार को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान श्रीमती पवार ने कहा कि आप सभी है इसलिए मैं अध्यक्ष हूं,किसी भी संगठन का अस्तित्व उसके सदस्यों की एकता और कर्मठता से होता है।पूर्व सैनिक महिला संघ सेवा और देशसेवा के कार्यों में हमेशा सार्थक भूमिका निभाएगा। हरियाली तीज को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के मनोरंजन हेतु कार्यक्रम एवं गीत संगीत का दौर देर तक चला।

महिलाओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कविता साहू ने कहा संघ की महिलाओं ने एक जुट होकर सैनिक परिवार में एक मिसाल कायम की है। हमेशा से यह महिलाएं एक परिवार की तरह हमेशा एक दूसरे का साथ निभाती रही है और समाज में एकजुट होने परिचय देती रही है।उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह एकजुट रहते हुए कार्य करने की अपेक्षा की और कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार माना।