भीमपुर के बी एम ओ ने कहा कुएं का दूषित पानी पीने से बीमार हो रहे ग्रामीण, गांव तक पहुंचना मुश्किल, एक महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत
गोरकी ढाना में बीमारी का तांडव आधा दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
✓भीमपुर के बी एम ओ ने कहा कुएं का दूषित पानी पीने से बीमार हो रहे ग्रामीण, गांव तक पहुंचना मुश्किल, एक महिला की मौत से ग्रामीणों में दहशत
✓गोरकी ढाना में बीमारी का तांडव आधा दर्जन से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़

विकासखंड भीमपुर की ग्राम पंचायत जामु के अंतर्गत ताप्ती नदी और पहाड़ी नदी से घिरे
गांव गोरकीढाना में एक पखवाड़े से उल्टी दस्त की बीमारी फैली हुई है। बीमारी की वजह से एक महिला की मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद ग्रामीण डरे हुए है। ग्रामीणों ने बताया की मनीष पिता कमल सिंह, पुनि मिलाप उइके, हरिपाल, हरिहर पिता रामजी भलावी, शांता बाई, कमलसिंह, मनती पांडे, चुररू पिता हीरा सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिधि न्यूज में समाचार जारी होने के बाद 1 अगस्त को दोपहर एंबुलेंस से मरणासन्न अवस्था में गंभीर अवस्था में नरबदी पति बबलू धुर्वे को भैसदेही सामुदायिक केंद्र में
भर्ती लिया गया है। इधर स्वस्थ विभाग द्वारा चौपाल लगाकर दवाइया वितरित की गई,लेकिन गोलियों से बीमारी सुधरने की बजाय स्थिति और बिगड़ गई।
जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर गांव

ग्रामीणों ने बताया की यह गांव जिला मुख्यालय से 80किलोमीटर दूर है फिर दुर्गम रास्ता और संसाधन के अभाव में बिमारो उपचार नही मिल पा रहा ह। ग्रामवासी एक पुराने कुएं का पानी पी रहे है जिसमे जल कुंभी उग आई है। रास्ता इतना खराब है कि बीमार को हॉस्पिटल तक पहुंचाना मुश्किल है। ऐसे हालात में ग्राम में ही एक स्वास्थ्य टीम तैनात की जाएगी तो रात के समय या अन्य विषम स्तिथि में प्राथमिक उपचार तो बीमारों को मिल ही जायेगा।
इनका कहना…
गोरकी ढाना का रास्ता बहुत ही खराब है वहा वाहन नही जा सकते गांव में दो दिन पूर्व मेडिकल टीम गई थी उन्होंने ओरल ट्रिटमेंट दिया देखा गया की ग्रामीण जिस हेडपंप का पानी पी रहे है वह पीने लायक नही है उसमे कीड़े निकल रहे है।पीने के पानी की वजह से बीमारी फैल रही है हालाकि विभाग की टीम निगाहे रखे हुए है गांव जाने के रास्ते बहुत खराब है।
डॉ संदीप धुर्वे
बीएमओ, भीमपुर