Betul and MP Latest News

गोल्ड मेडल से सम्मानित होगी शाहपुर की साक्षी जगताप

✓गोल्ड मेडल से सम्मानित होगी शाहपुर की साक्षी जगताप
परिधि न्यूज शाहपुर

शाहपुर निवासी साक्षी पिता अजय जगताप (बालू भैया) को छिंदवाड़ा की राजा शंकर शाह यूनिवर्सिटी 18 सितंबर 2024को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। साक्षी ने MHSC FOOD &NUTRITION में वर्ष 2021-22 में विवेकानंद साइंस कालेज बैतूल में कुल अंक 1300 अंको में से  1067अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी शाहपुर के वरिष्ठ पत्रकार रहे अजय जगताप व चंदा जगताप की सुपुत्री तथा वर्तमान में पत्रकार संजय जगताप (गज्जू भैया )की भतीजी, अक्षय (क्रिश ) जगताप की बड़ी दीदी है जो वर्तमान मे चेन्नई मे जॉब कर रही है।

साक्षी ने कक्षा 12वी मॉडल स्कूल शाहपुर मे जीवविज्ञान विषय से प्रथम श्रेणी मे 83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान वर्ष 2017 में अर्जित किया था। बेचलऱ ऑफ़ साइंस (ग्रेजुएसन )की उपाधि नूतन कालेज सरोजिनी नायडू महाविद्यालय भोपाल से 2020 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। साक्षी की इस सफलता पर विवेकानंद कॉलेज बैतूल के प्रिंसिपल श्री खासदेव, प्राध्यापक श्रीमती लोखंडे  व अन्य सभी प्राध्यापको  तथा परिजन, ईस्ट मित्र, शाहपुर के सभी गणमान्य नागरिकों ने साक्षी जगताप को शुभकामनायें दी है। साक्षी अपनी सफलता पर कहती है कि लक्ष्य सामने हो तो तमाम परेशानिया कोई मायने नहीं रखती। उनका कहना है कि इस उपलब्धि के पीछे उनके पापा मम्मी की कड़ी मेहनत शामिल है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.