ताप्ती तीरे बह रही दूधधारा, प्राकृतिक नजारे देखने उमड़ने लगे पर्यटक

✓ताप्ती तीरे बह रही दूधधारा..प्राकृतिक नजारे देखने उमड़ने लगे पर्यटक
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
सतपुड़ा पर्वत की सुरमई सुरम्य वादियों में ऊंचे पर्वतों के मध्य से कल कल करती बह रही सूर्यपुत्री मां ताप्ती नदी के तट हरे भरे जंगलों से पहाड़ों का सीना चीरकर निकले खूबसूरत झरने पर्यटकों को आकर्षित करने लगे है। बारिश के दिनों में अपनी सुन्दरता के कारण ये झरने अक्सर ग्रामीणों के कौतूहल बने रहते है, यताप्ती नदी के किनारे प्रकृति के इस मनमोहक श्रंगार को देखने लोग बड़ी उत्सुकता के साथ पहुंचते है और इन झरनों के साथ सुंदर वादियों में पहुचकर इसे यादगार बनाने सुंदर सेल्फी लेते है।ताप्ती नदी के तट ग्राम चीचढ़ाना के पास यह दूधधारा झरना जंगल में अपनी सुन्दरता बिखेर रहा है।दूधधारा झरने तक पहुंचने के लिए खेड़ी चिचढाना मार्ग से सीधे गांव में जाने के बाद एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। रास्ते में एक नाला है उसे पार करने के बाद यहां आसानी से पहुचा जा सकता है।