गोरकीढाना में उल्टी दस्त का प्रकोप, उपचार के अभाव महिला की मौत

गोरकीढाना में उल्टी दस्त का प्रकोप, उपचार के अभाव महिला की मौत
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसवलीगढ़

विकासखंड भीमपुर की ग्रामपंचायत ऊती के ताप्ती नदी किनारे बसे लगभग एक सैकड़ा घरों की बसाहट वाले गांव गोरकि ढाना जो की एक ओर ताप्ती नदी दूसरी ओर ढोढरा नदी बाढ़ से टापू बनकर रह गया है।ग्रामीणों ने परिधि न्यूज को फोन पर बताया की गांव में शुक्रवार से उल्टी दस्त से बच्चे और जवान सभी परेशान है।स्वस्थ सुविधा के अभाव में ग्रामीण अब दम तोड रहे है जिसकी वजह से 28 जुलाई को एक महिला गुड्डो मार्सकोले 50वर्ष की मौत हो गई।गांव की पारो बाई ने बताया की उनके घर भी दो बच्चो को दस्त उल्टी की शिकायत है, वही हर घर में उल्टी दस्त के मरीज है।नदियों की बाढ़ से घिरे ग्रामीण उपचार के लिए जाए तो कहा? इधर ग्राम सरपंच सुभाष धुर्वे ने भी गांव में बीमारी की पुष्टि की है और जिला प्रशासन से गांव में तत्काल स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने की मांग की है।