Betul and MP Latest News

भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को दी श्रद्धांजली

✓भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को दी श्रद्धांजली
परिधि न्यूज बैतूल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता प्रभात झा जी लंबी बीमारी के चलते कल मेदांता अस्पताल गुरूग्राम में दुखद निधन हो गया है। श्री झा के निधन पर भाजपा परिवार ने शोक संवदेनाएं व्यक्त की है। शोक संवदेना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि श्री झा राष्ट्रसेवा में आजीवन समर्पित, कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। आज वे प्रेरणा के प्रकाश बनकर हर कार्यकर्ता का मार्गदर्शन करेगें। श्रृद्वांजलि अर्पित करते हुए बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि श्रृद्वेय प्रभात झा जी के मार्ग दर्शन में मुझे संगठन का कार्य करने का सौभाग्य मिला। श्री झा के ह्दय में बैतूल के कार्यकर्ता हमेशा बसे रहे। श्री झा का निधन राजनीतिक एवं बौद्धिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आपके साथ बिताये पलों की स्मृतियां हमेशा जेहन में जिंदा रहेंगी। श्री झा के असामयिक निधन पर जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने दुख की इस घडी में ईश्वर से दिवंगत की शांति एवं झा परिवार को यह दुख सहन करने की कामना परमपिता परमेश्वर से करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रृद्वांजलि अर्पित की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में जिला महामंत्री सुधाकर पंवार, जिला मंत्री अतीत पंवार, जिला सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनिल पंवार, नितिन बारस्कर, मधु पाटनकर, घनश्याम पदान, दीपक माथनकर, संजू सोलंकी, कैलाश धोटे, पवन यादव, पिंटू महाले, पवन शर्मा, अनिल रघुवंशी, राजा सूर्यवंशी, देवेन्द्र बर्थे, रितेश बर्थे, राजेन्द्र निरापुरे, मोनू सोनी, रवि सोनी, कुणाल शर्मा, रवि हिराणी, प्रवीण वराठे, कृष्णा पाठा, विकास प्रधान, मून्ना मानकर सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण इत्यादि प्रमुख है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.