Betul and MP Latest News

महुपानी शिव मंदिर के पास कटे कई हरे भरे पेड़

✓महुपानी शिव मंदिर के पास कटे कई हरे भरे पेड़

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

हरे भरे वनों की अंधाधुंध अवैध कटाई जारी है और वनों को सुरक्षित रखने वाला वन विभाग ही मूक दर्शक बना हुआ है। विभाग के मैदानी अमले की अनदेखी की वजह से जंगल माफिया जंगल काट और बेच रहे है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण वन मंडल सामान्य के ताप्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत महू पानी बीट से एक किलो मीटर दूर शंकर जी के मंदिर के पास लकड़ी चोरों ने  कई हरे भरे पेड़ काट दिए। मुख्यमार्ग पर होने के बावजूद भी जिम्मेदारो की नजर में अवैध कटाई नही आ रही। पर्यावरण के प्रति सरकारउसके जिम्मेदार नौकरशाह कितने सजग और सतर्क है इसका अंदाजा भी यहां लगाना आसान है।

इनका कहना…

जहां यह कटाई हो रही है वह भूमि का रकबा राजस्व में आता है किसी करपा गांव के किसी किसान की है।
विद वंश उके 
सहायक परिक्षेत्र अधिकारी
महू पानी

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.