Betul and MP Latest News

नेवी मर्चेंट के लिए चुना गया शशांक अब सागर में जहाज चलाते नजर आएगा 

✓नेवी मर्चेंट के लिए चुना गया शशांक अब सागर में जहाज चलाते नजर आएगा 

मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

देखा जाता है कि जब हम किसी नेक और अच्छे कार्य करने के लिए सफलता पाने के लिए संघर्ष
करते तो वक्त लगता है लेकिन एक न एक दिन सफलता जरूर मिलती है।इसका प्रत्यक्ष उदाहरण
जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ में देखने को मिला ग्राम खेडिसावलीगढ़ निवासी तरुण वाघमारे के छोटे बेटे शशांक वाघमारे का हाल ही नेवी मर्चेंट के लिए चयन हुआ।शशांक ने बताया कि उनकी आल इंडिया रेकिंग 3225 रही कुल 7500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी इसमें  टाप स्कोर लाकर शशांक ने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपनी जगह बनाई।

मुंबई के एंग्लो ईस्टर्न कालेज में चयन के बाद एक वर्ष कालेज में पूर्ण करने के बाद शशांक की अठारह माह की समुद्री जहाज पर ट्रेनिग होगी। ट्रेनिंग के दौरान हर माह 60से 65हजार वेतन दिया जावेगा ट्रेनिंग के बाद शशांक की पोस्टिंग जहाज पर ही होगी, जहा शशांक का मासिक वेतन 160000 होगा। ट्रेनिंग के बाद शशांक समुद्र में जहाज चलाते नजर आएंगे ज्ञात हो की एंग्लो ईस्टर्न कंपनी पानी पर चलने वाले जहाज की सबसे बड़ी कंपनी है। इनके लगभग 600 जहाज समुद्र में चलते है। शशांक की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा शशांक ने गांव का नाम रोशन किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.