अब बैतूल को लगे विकास के पंख
विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उद्योग मंत्री से जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओ पर की चर्चा
✓अब बैतूल को लगे विकास के पंख
✓विधायक हेमंत खंडेलवाल ने उद्योग मंत्री से जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओ पर की चर्चा
परिधि न्यूज बैतूल

जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर अब जन प्रतिनिधियों के प्रयास नजर आने लगे है। जल संरक्षण और सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए सिलसिलेवार जल परियोजनाओं का निर्माण होगा, कृषि को समृद्ध बनाने के भी प्रयास किए जा रहे है।इसी बीच जिले में औद्योगिक विकास की दिशा में भी विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा प्रयास किए जा रहे है। आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले में समृद्ध वन और कृषि आधारित उद्योगों की संभावना है।

जिले में औद्योगिक विकास को लेकर मंगलवार को विधायक श्री खंडेलवाल ने मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय चैतन्य कश्यप से भोपाल में भेंट की और प्रदेश के उद्योग मंत्री से बैतूल जिले में औद्योगीकरण की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख भी मौजूद थे।