परिधि की खबर पर बोले बी आर सी: भीमपुर में जर्जर शाला भवनों की जल्द होगी मरम्मत
✓परिधि की खबर पर बोले बी आर सी: भीमपुर में जर्जर शाला भवनों की जल्द होगी मरम्मत
परिधि न्यूज रिएक्शन खेड़ी सांवलीगढ़

विगत दिनों भीमपुर विकास खंड के रिंगढाना में जर्जर हुए शाला भवन को लेकर परिधि न्यूज ने
प्रमुखता से खबर जारी करने के बाद भीमपुर के नवपदस्थ बी आर सी, आर डी जायसवाल ने जर्जर शाला भवनों को चिन्हित कर उनकी जल्द मरम्मत की जाएगी।

बीआरसी ने बताया की परिधि न्यूज के माध्यम से उनके संज्ञान में रिंगढाना के जर्जर शाला भवन आई। उन्होंने बताया कि विकासखंड के सभी जर्जर शाला भवनों को चिन्हित कर एक निश्चित समय में सुधार के लिए वरिष्ठ अधिकारयों को अवगत कराया जावेगा और कार्यवाही कर जर्जर भवनों की मरम्मत की जाएगी।