नशे में मंदिर की मूर्ति ताप्ती नदी के डेम में फेंकी, मूर्ति की तलाश कर रही पुलिस
खेड़ीसांवली गढ़ के जंगल से हनुमान जी की मूर्ति उठाने वाला पकड़ाया

✓खेड़ीसांवली गढ़ के जंगल से हनुमान जी की मूर्ति उठाने वाला पकड़ाया
परिधि न्यूज बैतूल
थाना कोतवाली के चौकी खेड़ी सांवलीगढ में झल्लार रोड के जंगल में रोड के किनारे बने हनुमान मंदिर के अंदर स्थापित पीतल की हनुमान जी की मूर्ति चोरी हो गई है उक्त सूचना की तस्दीक करने थाने के स्टाफ ने हनुमान मंदिर का जाकर मुआयना किया गया एवं अज्ञात व्यक्ति की तलाश करनी प्रारंभ की फिर जानकारी मिली कि ललित उर्फ लल्ली पिता देवीराम प्रजापति उम्र 35 वर्ष निवासी ढीमर मोहल्ला खेड़ी सांवली गढ़ के द्वारा पूर्व में भी खेड़ी क्षेत्र के मंदिरों में घुसकर तोड़फोड़ की गई थी जिसे तलाश कर चौकी में लाकर उक्त घटना के बारे में पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने रात में नशे की हालत में खेड़ी के आगे जंगल में हनुमान जी के मंदिर से मूर्ति उठाकर रात में ही खेड़ी के ताप्ती नदी के डेम में ले जाकर पानी में मूर्ति फेंक दी । जिसे ले जाकर मौके का मुआयना किया डेम में मूर्ति ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है ।