Betul and MP Latest News

22 जुलाई को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य का एक दिवसीय प्रांतीय आंदोलन

✓22 जुलाई को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य का एक दिवसीय प्रांतीय आंदोलन

✓बैतूल के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 22 को भोपाल करेंगे कूच

परिधि न्यूज बैतूल

गत वर्ष 22 जुलाई 2023 को तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पंचायत के माध्यम से एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए सौगाते दी थी जो एक साल होने पर भी आदेश में परिणित नही हुई है हालांकि वेतन वृद्धि की गई है पर एनपीएस ,अनुकंपा नियुक्ति जैसे लाभो से अभी तक संविदा कर्मचारी वंचित है जिससे नाराज होकर प्रांतीय आहवान पर प्रदेश के 32000 कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहते हुए प्रांतीय स्तर पर आंदोलनरत रहेंगे ।
विगत वर्ष से अभी कई साथ दिवंगत हो गए है अगर की गई घोषणाये आदेश में बदलती तो दिवंगतों के परिवार की स्थिति स्तर सुधरता अभी हाल ही में जिले के विकास खण्ड चिचोली में डीईओ पद पर पदस्थ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी सन्तोष उइके दिवंगत हुए है उनकी तीन बेटियां बेसहारा हो गयी उनके और उनके परिवार के वर्तमान और भविष्य लिए न कोई प्रावधान नही है एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित करने प्रांतीय आंदोलन करने जा रहे है जिसके लिए एकनाथ ठाकुर,राजेन्द्र टांडेकर,अजय नागले,तापीदास चढोकार,शिवराम बोरबन, योगेंद्र दवन्डे,दीपक झारिया,पंकज डोंगरे सहित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश का सूचना पत्र सौपा अब जिले के लगभग 500 संविदा कर्मचारी 22 जुलाई को बैतूल कूच करेंगे।।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.