Betul and MP Latest News

महाराष्ट्र बैंक खेड़ी में नही हो रही केवायसी,सर्वर डाउन होने से किसान परेशान

✓महाराष्ट्र बैंक खेड़ी में नही हो रही केवायसी,सर्वर डाउन होने से किसान परेशान

परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़
जिला मुख्यालय के समीप बसे ग्राम खेड़ीसावलीगढ़ की एकमात्र महाराष्ट्र बैंक की शाखा में रोज लग रही भीड़ किसानों और लाडली बहना योजना के हितग्राही और खाता धारकों की है।यह भीड़ बीते एक सप्ताह से चल रही है बैंक में न केवायसी हो रही और न अकाउंट से रुपया निकल रहा, जिससे जहा एक ओर किसान नाराज है वही खाता धारक ग्राहक भी बेहद परेशान है।अधिकारियों का कहना है सर्वर नही चल रहा सीएससी भी कार्य नही कर पा रहे है। वही शाखा के मैनेजर भी छुट्टी पर है ग्रामीणों रोज बैंक आते है और फिर चले जाते है लेकिन काम कोई भी नही हो रहे ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.