हर्षोल्लास से मनाया मां ताप्ती का जन्मोत्सव, निकाली पदयात्रा, चढ़ाई चुनर, लगाई आस्था की डुबकी

✓हर्षोल्लास से मनाया मां ताप्ती का जन्मोत्सव, निकाली पदयात्रा, चढ़ाई चुनर, लगाई आस्था की डुबकी
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ी सांवलीगढ़
आज 13 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल सप्तमी के दिन सूर्यपुत्री मां ताप्ती के जन्मोत्सव पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ से लगातार 18 वर्ष से निकल रही मां ताप्ती की भव्य
चुनरी पदयात्रा सुबह 9 बजे मां शीतला मंदिर से पूजा अर्चना कर आरंभ की गई। यात्रा ग्राम भ्रमण करती हुई पुनः बस स्टेंड पहुंची जहा बैतूल विधायक हेमन्त खंडेलवाल ने चुनरी यात्रा का स्वागत किया और मां ताप्ती के चित्र का पूजन कर पुष्प माला अर्पित की। भाजपा ग्रामीण मंडल के द्वारा यात्रियों को फल वितरित किए गए। यात्रा ताप्ती घाट खेड़ी की ओर रवाना हुई यात्रा का स्वागत करने वालो में नितिन बारस्कर, कमल मालवी, रूपेश अग्रवाल, केवल ठाकुर, जुबेर पटेल, कन्हैया अग्रवाल, सतीश पाठा सहित अनेक लोग
शामिल थे।
मां ताप्ती को अर्पित की आस्था की चुनरी, हुई महामंगल आरती

पुण्य सलिला आदि गंगा मां ताप्ती का जन्मोत्सव पर अल सुबह से ही ताप्ती नदी में बड़ी संख्या में पहुंच कर स्नान एवं पूजा अर्चना की। खेड़ीसावलीगढ़, हिवरखेड़ी, केरपानी से अलग अलग पदयात्रा निकाली गई ।पद यात्रा ताप्ती पहुंचने मां ताप्ती का पंचामृत स्नान पूजन आदि पंडित राजेश दुबे के द्वारा किया गया। मां ताप्ती की महामंगल आरती के बाद ताप्ती मंदिर समिति के द्वारा विशाल भंडारा किया। गया जिसमे हजारों की संख्या में दूर दराज से आए ताप्ती भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। शाम 7बजे ताप्ती नदी में दीपदान भी होगा कार्यक्रम में सभी भक्तो का मंदिर समिति के शिवप्रसाद राठौर, पिंटू परिहार अध्यक्ष, शिवाजी पवार, नवल अग्रवाल, गोकुल सिंह चौहान, रामदास परिहार सहित समस्त सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।