सेलगांव में पति – पत्नी के हत्यारे किसन का आक्रोशित ग्रामीणों ने ढहा दिया मकान

✓सेलगांव में पति – पत्नी के हत्यारे किसन का आक्रोशित ग्रामीणों ने ढहा दिया मकान
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़

समीपस्थ ग्राम सेलगाव में विगत एक सप्ताह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में किसन धुर्वे नामक युवक ने पडोस के ही संतोष और उसकी पत्नी चंपा उइके सहित बूढ़े माता पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमे उपचार के दौरान चंपा और संतोष उईके की मौत हो गई।संतोष और चंपा की मौत से पूरा गांव आहत होने के साथ साथ आक्रोशित है।आज ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर आरोपी किसन का घर भी ढहा दिया।
इस घटना में संतोष की बूढ़ी मां समोता और पिता दोनो के हाथ तोड़ दिए। पहले पत्नी चंपा की मौत हो गई फिर नागपुर में उपचार के दौरान संतोष की भी मौत हो गई। मृतक संतोष की तीन लड़कियां है प्राची बारह वर्ष, विश्वी 6वर्ष, याचिका 13वर्ष इनके सिर से मां बाप का साया बचपन से अब नही रहा । ग्रामीणों में हत्यारे किसन धुर्वे के लिए आक्रोश है। ग्रामवासी किसन को फांसी पर चढ़ाने की मांग कर रहे है। संतोष के अंतिम संस्कार के बाद आदिवासियों में जमकर आक्रोश है। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने किसन को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आरोपी बेटा खुलेआम घूम रहा है। ग्रामीणों मे किसन और उसके परिवार के प्रति इतना अधिक आक्रोश है की आज किसन का मकान भी ग्रामीणों ने गिरा दिया।