खेड़ी के नवनिर्मित अस्पताल में पड़ रही दरार खिड़की के शीशे तोड़े
लोकार्पण तो हो गया लेकिन शुरू नही हुआ खेड़ी का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र

✓खेड़ी के नवनिर्मित अस्पताल में पड़ रही दरार खिड़की के शीशे तोड़े
✓लोकार्पण तो हो गया लेकिन शुरू नही हुआ खेड़ी का सामुदायिक स्वास्थ केंद्र
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

जिला मुख्यालय के समीपी ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के नवनिर्मित भवन के आस पास अभी से दरार पड़ना शुरू हो गई है ।वही अस्पताल की खिड़कियों के शीशे भी असामाजिक तत्व तोड़ रहे है। अस्पताल परिसर में दिन भर असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है करोड़ो रुपए की लागत से निर्मित इस अस्पताल भवन में सुरक्षा के नाम पर कोई व्यस्था नही है। वाहन पार्किंग में ट्रेक्टर और अन्य वाहन खड़े रहते है जिससे भवन की सुंदरता बिगड़ रही है अभी तो
अस्पताल शुरू ही नही हुआ और निर्माण कार्य में खामियां दिखलाई दे रही है।
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र को डॉक्टर्स का इंतजार

खेड़ीसावलीगढ़ में क्षेत्र के हजारों लोगो को आसानी से चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भवन का निर्माण करने के बाद, आनन फानन में क्षेत्रीय सांसद – विधायक ने भवन का लोकार्पण भी कर दिया, लेकिन अब तक अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं प्रारंभ नही की गई है। अब ग्रामीण सवाल ये कर रहे है कि लोकार्पण को चार माह हो गए अब तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ नही हुआ। इस विषय में कोई भी ऐसा जिम्मेदार नही है जो अस्पताल को शुरू करने कार्यवाही करे। बहरहाल ग्रामवासी राह देख रहे है जैसा भी हो अस्पताल की सेवा शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और खेड़ीवासियों को इसका लाभ मिल सकेगा।
इनका कहना….
अस्पताल शुरू होने में वक्त लग रहा है डाक्टरो की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। स्वास्थ मंत्री ने कहा है जैसे ही डॉक्टर्स की भर्ती होगी। बजट आते ही अस्पताल शीघ्र ही शुरू होगा।
रविकांत उइके
सीएमएचओ बैतूल