Betul and MP Latest News

PARIDHI BREAKING NEWS: बुआ के घर नाराज होकर रह रही पत्नी को बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाया और केरोसिन डालकर लगा दी आग

✓बुआ के घर नाराज होकर रह रही पत्नी को बात करने के बहाने घर से बाहर बुलाया और केरोसिन डालकर लगा दी आग

✓महिला 70 फीसदी से ज्यादा झुलसी, हालत नाजुक

✓पति से अनबन होने के कारण अपनी बुआ के घर सारनी में रह रही थी महिला

परिधि न्यूज बैतूल

घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा में सोमवार रात करीब 11 बजे पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल पत्नी को 108 एम्बुलेंस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मामले की सूचना घोड़ाडोंगरी पुलिस को दी गई।
घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में पायल दांगी 21 साल को जली अवस्था में घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए।पीड़िता ने बताया कि उसके पति चंद्रदेव बिहारी ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घोड़ाडोंगरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पति से अनबन की वजह से बुआ के घर रह रही थी महिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता पायल की पति से कुछ अनबन थी जिससे वह नाराज होकर बुआ के घर रह रही थी।आरोपी चंद्रदेव बिहारी सोमवार रात पत्नी की बुआ के घर पहुंचा और पत्नी को बात करने बाहर बुलाया।घर से बाहर निकलते ही पति ने पत्नी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.