Betul and MP Latest News

खेड़ी के डिपो में सोमवार से उपलब्ध होगी अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां

परिधि की एक और संवेदनशील खबर का असर परिधि न्यूज बैतूल/खेड़ीसांवलीगढ़

✓खेड़ी के डिपो में सोमवार से उपलब्ध होगी अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां

✓परिधि की एक और संवेदनशील खबर का असर
परिधि न्यूज बैतूल/खेड़ीसांवलीगढ़

बैतूल जनपद पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जिसकी आबादी करीब 9 हजार है, यहां किसी ग्रामीण के निधन होने पर चिता की लकड़ियां जुटाना बड़ी चुनौती बन जाता है। कई बार अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां न मिलने से टायर से भी शव जलानेे पड़ते है। इस संवेदनशील और गंभीर विषय पर रविवार को परिधि न्यूज द्वारा “यहां मुर्दों को करना पड़ता है अंतिम संस्कार के लिए इंतजार…!!”
“चिता जलाने के लिए लकड़ियां नहीं मिलने पर टायर से जलाये जा रहे शव” शीर्षक से प्रमुखता से समाचार जारी किया गया।

साथ ही कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के संज्ञान में भी परिधि न्यूज द्वारा इस समस्या को लाया गया। जिसके बाद उन्होंने तत्काल डीएफओ को इस संबंध में निर्देशित करने का कहा।इधर दक्षिण वन मंडल के डीएफओ विजयानंतम टी आर द्वारा भी तत्काल एक्शन लेते हुए डीएफओ प्रोडक्शन से खेड़ी सांवलीगढ़ के निस्तार डिपो में जलावन लकड़ी की आपूर्ति की मांग की।परिधि न्यूज से चर्चा में डीएफओ विजयानंतम टी आर ने बताया कि सोमवार 8 जुलाई को खेड़ी डिपो में जलावन फिर से भर दिया जायेगा। अब खेड़ीवासियो को किसी ग्रामीण या परिजन के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

इनका कहना…

डीएफओ प्रोडक्शन से खेड़ी सांवलीगढ़ के निस्तार डिपो में जलावन लकड़ी की आपूर्ति की मांग की गई है।सोमवार को खेड़ी डिपो में जलावन फिर से भर दिया जायेगा।

विजयानंतम टी आर

डीएफओ, दक्षिण वन मंडल

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.