गौवंश तस्करी मामले में सांईखेड़ा पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार

✓गौवंश तस्करी मामले में सांईखेड़ा पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार
राजेश खडसे परिधि न्यूज मुलताई

गौवंश तस्करी मामले में सांईखेड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया।बताया जा रहा है कि थाना सांईखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 02 जुलाई को पुलिस ने ग्राम जावरा से एक पिकअप वाहन सहित 12 गौवंश को कब्जे में लिया था।उक्त घटना में आरोपी मौके से फरार हो गए थे,मामले में सांईखेड़ा पुलिस ने गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम सहित मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।
मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गौवंश तस्करी के आरोपी गणेश पिता सुक्कू मालवीय निवासी बिसनूर,लीलाधर पिता रामकिशोर साहू निवासी बिसनूर एवम राहुल पिता रामदास देशमुख निवासी पछधार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।जहां से तीनो आरोपियों का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर सहित थाना स्टॉप का अहम योगदान रहा ।