लापरवाही से हो सकता है हादसा, चुनालोमा मार्ग पर घने पेड़ों के अंदर से निकले बड़ी लाइन के तार

✓लापरवाही से हो सकता है हादसा, चुनालोमा मार्ग पर घने पेड़ों के अंदर से निकले बड़ी लाइन के तार
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसांवलीगढ़
चुनालोमा मार्ग पर खेड़ी विद्युत सब स्टेशन से महज
एक किलोमीटर की दूरी पर सब स्टेशन से चुनालोमा की ओर जाने वाली इलेवन के वी की बड़ी लाइन के तार बड़ और सागोन के पेड़ की डालियों और घने भाग के बीच से गए है।बारिश के दिनो में इन पेड़ो के नीचे जो भी व्यक्ति रुकेगा वह करंट लगने से दुर्घटना का शिकार हो सकता है।
पेड़ो के बीच बिजली के तारो को देखकर दुर्घटना की आशंका से इस विषय में आस पास के खेत वाले किसानों ने इस ओर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। क्या विद्युत वितरण कंपनी कोई हादसे का इंतजार कर रही है ? इस विषय में जानकारी के लिए जे ई विद्युत वितरण कंपनी से संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका।