Betul and MP Latest News

विधायक गंगा उइके जनजाति मंत्रणा परिषद की सदस्य नियुक्त

✓विधायक गंगा उइके जनजाति मंत्रणा परिषद की सदस्य नियुक्त

परिधि न्यूज बैतूल

घोड़ाडोंगरी विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गंगा उइके को मध्य प्रदेश शासन की जनजाति मंत्रणा परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। जनजातीय बाहुल्य घोड़ाडोंगरी क्षेत्र का नेतृत्व कर रही विधायक गंगा सज्जन सिंग उईके के मनोनयन पर उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार माना है।

श्रीमती उईके को जिले एवं क्षेत्र वासियों ने बधाई दी है। इस परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं उपाध्यक्ष डॉ कुंवर विजय शाह है। प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के जनजातीय वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों को पुनर्गठित परिषद में शामिल किया गया है। श्रीमती गंगा उइके के सदस्य बनाए जाने के बाद अपेक्षा की का रही है की प्रदेश की जनजाति मंत्रणा परिषद में शामिल होने से प्रदेश की जनजातियों के सर्वांगीण विकास में वह अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.