हमारे समाज के सुपर हीरो “डॉक्टर”
✓हमारे समाज के सुपर हीरो डॉक्टर
✓जाने…राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?
टीम परिधि डॉक्टर्स डे विशेष
मानव जीवन में एक डॉक्टर का महत्व भगवान से कम नहीं होता है। जब भी हम अस्वस्थ महसूस करते हैं तो सबसे पहले ख्याल डॉक्टर का ही आता है। हर छोटी समस्या से लेकर बड़ी बीमारी तक का इलाज डॉक्टर के पास होता है। डॉक्टर को हमारे समाज का सुपरहीरो माना जाता है। उनकी वजह से हर रोज न जाने कितने लोगों को जीवनदान मिलता है। ऐसे में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। नेशनल डॉक्टर्स डे डॉक्टर्स और उनके पेशे को सलाम करने का दिन है। यह खास दिन उन्हें उनके काम के लिए धन्यवाद व सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। यह सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए जश्न मनाने का दिन है, जो बड़े पैमाने पर समाज की सेवा कर रहे हैं।
देश में हर साल की तरह इस साल भी 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाएगा। यह खास दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और फिजिशियन डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। डॉ. बीसी रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को 80 साल की उम्र में हुआ था। वह मुश्किल समय में कई राहत कार्यों का हिस्सा बने थे। ऐसे में उनके तमाम योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 1 जुलाई का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि डॉ. बीसी रॉय को 4 फरवरी 1961 को भारत रत्न से भी नवाजा गया था।
जिले के सभी जीवन रक्षकों को परिधि परिवार की ओर से डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं …डॉक्टर्स डे पर परिधि का विशेष परिशिष्ट









