आस्था:रूठे इंद्रदेव को मनाने शिवलिंग को पानी में डुबोया
✓आस्था:रूठे इंद्रदेव को मनाने शिवलिंग को पानी में डुबोया
मनोहर अग्रवाल परिधि न्यूज खेड़ीसावलीगढ़

बीते एक माह से रुक रुक कर हो रही बरसात को लेकर अन्नदाता चिंता में है की खेतो में बोवनी हो चुकी है, लेकिन आसमान में काले बादलों की मौजूदगी के बावजूद मृग नक्षत्र पूरा निकल गया बरसात नही हो रही। ऐसे में ग्राम खेड़ी सावलीगढ़ के ग्रामीणों ने स्थानीय गंगा कुंड पर हमेशा की तरह प्राचीन शिवमन्दिर में भोलेनाथ को पानी में डूबो दिया।

इसके पूर्व जनपद सदस्या श्रीमती सरोज राठौर एवम जितेंद्र राठौर के मार्गदर्शन में विधिवत भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई । इसके बाद महिलाओ और पुरुषो ने शिवमन्दिर में भोलेनाथ के जयकारे हर हर महादेव के जयघोष के साथ शिवलिंग एवं नंदीश्वर को पानी में डुबोया अंत में भोलेनाथ की आरती की गई। इस अवसर पर बालमुकुंद राठौर रामराव गलफट सहित अनेक लोग उपस्थित थे खेड़ी के समाजसेवी जितेंद्र राठौर का कहना है जब भी शिवजी की साधना आराधना की है बरसात अवश्य होती है तपस्वी महाराज दामजीबाबा की तपोस्थली है यह ऐसा माना जाता है।