अंडमान एक्सप्रेस से शराब की तस्करी कर रही थी महिला,सीआईबी यूनिट आमला ने 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

✓अंडमान एक्सप्रेस से शराब की तस्करी कर रही थी महिला,सीआईबी यूनिट आमला ने 24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
परिधि न्यूज बैतूल
23 जून 2024 को अपराध ख़ुफ़िया शाखा नागपुर (CIB/RPF/NGP) द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही में ट्रेन में शराब तस्करी की शिकायत पर एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सीआईबी यूनिट आमला द्वारा ट्रेन नंबर 16032 अण्डमान एक्सप्रेस में भरतवाड़ा-गोधनी स्टेशन के मध्य निगरानी के दौरान यह गिरफ्तारी की गई।
आरक्षक को मिली जानकारी के अनुसार, इंजिन से दूसरे जनरल डिब्बे में एक महिला संदिग्ध हालत में ट्रॉलीबैग के साथ यात्रा कर रही थी। इस सूचना के आधार पर, निरीक्षक अपराध ख़ुफ़िया शाखा नागपुर और डीएससीआर नागपुर को सूचित किया गया। उपनिरीक्षक और प्रधान आरक्षक द्वारा उक्त ट्रेन की नागपुर स्टेशन तक निगरानी की गई।
ट्रेन संख्या 16032 के नागपुर स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 02 पर आने पर, समय 09:38 बजे आरपीएफ नागपुर द्वारा महिला यात्री हेमलता हरकराम यादव (उम्र 34 वर्ष, निवासी H. No. 650, उरला, दुर्ग, छत्तीसगढ़) से पूछताछ की गई। उक्त ट्रेन से तस्करी की जा रही शराब के साथ महिला यात्री को उतारकर आरपीएफ पोस्ट नागपुर लाया गया। ट्रॉली बैग की जांच के दौरान, अंग्रेज़ी शराब की 750 ml की 24 बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत 24,300/- रुपये आंकी गई।
महिला आरोपी और बरामद शराब को अग्रिम कार्यवाही हेतु आरपीएफ पोस्ट नागपुर को सुपुर्द किया गया। तत्पश्चात, ASIPF द्वारा राज्य उत्पादन शुल्क नागपुर को महिला तस्कर को सुपुर्द कर दिया गया। महिला तस्कर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/2024 U/S 65(a)(e) दारू बंदी कानून के तहत मामला पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।